छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी पर पुलिस की बड़ी कारवाई , 27.590 किलो गांजे के साथ राजस्थान के 4 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन निश्चय के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 27 किलो 590 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 13 लाख 79 हजार 500 रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, NH-53 पर रेहटीखोल के पास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान गांजा तस्करी का मामला सामने आया, जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ओडिशा के फूलबानी से गांजा लेकर गुजरात के अहमदाबाद जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार सभी आरोपी राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा के निवासी बताए गए हैं

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजे के अलावा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त गांजे और अन्य संपत्ति की कुल कीमत करीब 14 लाख 5 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

महासमुंद पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button