छत्तीसगढ़

भिलाई-3 में 29 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ, 4 नवंबर को महाभंडारा

 

भिलाई-3। श्री जय जगन्नाथ सेवा समिति एवं समस्त नगरवासियों के आयोजन में 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा स्थल मंगल भवन के सामने, इस्पात भवन मैदान, शासकीय कन्या शाला के पास भिलाई-3 होगा। राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य पंडित युवराज पांडेय के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर एक बजे से कथा का रसपान कराया जाएगा।
आयोजन का शुभारंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। पहले दिन वेदी पूजन, गौकर्ण पूजन और श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन किया जाएगा।
कथा के क्रम में 30 अक्टूबर को ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र एवं परीक्षित जन्म, 31 अक्टूबर को अजामिल उपाख्यान और प्रह्लाद चरित्र तथा 1 नवंबर को समुद्र मंथन, सूर्यवंश कथा और श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग सुनाए जाएंगे। 2 नवंबर को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं दही लूट, जबकि 3 नवंबर को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह और महारास कथा का वर्णन होगा।

कथा के अंतिम दिन 4 नवंबर को सुदामा चरित्र, चढ़ौत्री, तुलसी वर्षा, गीता दान, हवन-पूजन एवं महाप्रसादी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन महाभंडारे का आयोजन भी होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button