छत्तीसगढ़
चेन्नई में आयोजित बैडमिंटन छत्तीसगढ़ की बेटी ने जीता रजत पदक
रायपुर: छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय बैंडमिंटन खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से कई खिताब पर कब्जा जमाया है। वहीं एक बार फिर प्रदेश की होनहार बैटमिंटन खिलाड़ी मनीषी सिंह ने एक और कमाल कर दिखाया है।
दरअसल मनीषी सिंह ने अखिल भारतीय योनेक्स सनराइज मास्टर्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 में रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनीषी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है। वहीं इस सफलता मनीषी के परिजन व प्रदेश के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है।
बता दें कि बैडमिंटन की यह प्रतिस्पर्धा चेन्नई में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की युवा खिलाड़ी मनीषी सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। एक बार फिर मनीषी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।



