अपराधछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस मामले में परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्माहत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाया है। ऐसे में आज पुसौर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना में सौंपे गए आवेदन में हुकुमदास वैष्णव निवासी घुघवा ने बताया है कि रविवार की सुबह 5 बजे उसका पुत्र किशोर दास 27 साल नदी जाने के नाम पर घर से निकला था। इसके बाद सुबह तकरीबन 8 बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।हुकुमदास ने अपने बेटे के ससुराल पक्ष के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना करने से दुखी होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि 9 अप्रैल 2025 को उसके बेटे की शादी सरिया क्षेत्र के ग्राम पिरहा निवासी विलासिनी वैष्णव के साथ धूमधाम से हुई थी।

शादी के चार माह विलासिनी वैष्णव गर्भवती हो गई। ऐसे में किशोर दास उसका काफी देखरेख करता था, लेकिन शादी के बाद उसकी बहु चाहती थी कि वह रायगढ़ में रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button