Aaj Ka Rashifal 23 August 2024: करियर और कारोबार के मामले में इन 4 राशियों की खुलेगी तकदीर, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 August 2024: दैनिक राशिफल के अनुसार, गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ राशि वालों का दिन बेहतर गुजरेगा, तो कई भागदौड़ करेंगे। आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं 23 अगस्त 2024 का राशिफल।

HighLights

  1. वृषभ राशि- नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।
  2. मिथुन राशि- वाणी से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
  3. कन्या राशि- नौकरी पेशा जातक को बोनस मिलेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 23 August 2024: पंचांग के अनुसार, आज (23 अगस्त) को हेरंब संकष्टी चतुर्थी है। आज दुर्लभ शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान गणेश की पूजा करने से सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि दोपहर 01.46 मिनट तक है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन।

मेष राशि

मेष राशि के जातक किसी पार्टी में शामिल हो सकते है। कार चलाने में सावधानी बरते। वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहे। परिचित व्यक्ति द्वारा आपका अपमान किया जा सकता है। पार्टनर का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि

नया वाहन खरीदने का मन बना सकते है। मेहमानों का घर में आगमन होगा। नौकरी का ऑफर लेटर मिल सकता है। पुराने दोस्त से अचानक मिलना होगा। आपके विवाह के लिए उचित रिश्ता आ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का दिन बेहतरीन रहेगा। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मन स्थिर और खुश रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नया काम आज से शुरू कर सकते हैं।

 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक सोच विचार कर काम करें। कोई बड़ा निर्णय बिजनेस में न लें। नई पार्टनरशीप में सतर्कता बरतें। प्रियतम के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाहन चलाने में खासतौर पर सावधानी बरतें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगियों से सावधान रहें नहीं तो काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेनदेन न करें। यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा।

कन्या राशि

घर के रखरखाव में समय व्यतीत होगा। कोई अटका हुआ वित्तीय कार्य पूरा होने की संभावना है। धार्मिक स्थान में आपका योगदान रहेगा। पिता समान व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को बोनस मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों का दिन दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप नया बिजनेस शुरू कर सकते है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। गुस्सा आपके काम को खराब कर देगा। वैवाहिक संबंधों में तकरार आ सकती है।

वृश्चिक राशि

किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यवयास में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ने से बचत करना मुश्किल होगा। दोस्तों से मुलाकात यादें तरोताजा करेगी।

धनु राशि

किसी काम का बहुत दिनो से सोच रहे है तो वह पूरा हो जाएगा। किसी सम्मेलन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। छोटी बात पर किसी से कहासुनी हो सकती है। बड़े लोगों की सलाह आपकी मदद करेगी। पति-पत्नी के बीच खटपट हो सकती है।

मकर राशि

कोई सुखद समाचार मिलेगा, जिससे मन को शांति मिलेगी। आज के दिन लिया गया निर्णय भविष्य में फायदा देगा। अगर घर खरीदने की योजना बन रही है तो बातचीत हो सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा।

कुंभ राशि

अटके हुए काम को पूरा करने के लिए अनुकूल दिन है। चतुराई से विपरीत परिस्थितियों को पक्ष में कर लेंगे। खर्चों पर कटौती करना मुश्किल होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है।

मीन राशि

भावनाओं पर नियंत्रण करते हुए निर्णय लेना फायदेमंद होगा। व्यक्तित कामों पर ध्यान देना जरूरी है। कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां आएंगी। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button