Aaj Ka Rashifal 03 August 2024: कन्या राशि वालों को आज किसी बड़े कार्य में सफलता मिलेगी, विरोधी वर्ग से बचकर रहें, पढ़िए दैनिक राशिफल

Today Horoscope 03 August 2024: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में लाभ होने के कारण आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

HIGHLIGHTS

  1. मेष – मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
  2. वृषभ – वृषभ राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।
  3. मिथुन – मिथुन राशि वालों का आज का दिन खास रहेगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 03 August 2024: आज दिनांक 03 अगस्त 2024,शनिवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत आषाढ, मास पूर्णिमांत श्रावण, तिथि त्रयोदशी है। आज सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों का 02 अगस्त का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मांगलिक कार्य हो सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले आज अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी प्रकार की बात को लेकर मन परेशान रहेगा। शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी खास ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। मेहमान आ सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा। बैंक से लोन आदि ले सकते हैं। आज का दिन थोड़ा भागदौड़ भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ किसी प्रकार का विवाद हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी आदि में निवेश के लिए समय अच्छा है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने करीबी लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों से आर्थिक मदद मिलेगी। व्यवसाय में थोड़ा-सा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग से बचकर रहें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि वाले आज घरेलू समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। मन अशांत रहेगा स्वास्थ्य में भी थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के खानपान से बचें। आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में ना लें। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है। कोई सोचा हुआ काम पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक रूप से तरक्की करेंगे। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वाले आज अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी खास आज व्यक्ति से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। आपसी सामंजस्य से परिवार के रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसे आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। अपने बिजनेस पार्टनर का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से तरक्की करेंगे। खर्चों में कमी होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। व्यापार या व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक रूप से भी परेशानी महसूस करेंगे। पैसों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। किसी प्रकार का नुकसान व्यापार में देखने को मिल सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button