अमिताभ ही नहीं, Rekha के लिए विनोद मेहरा भी थे बहुत खास, सजा लिए थे शादी के सपने"/>

अमिताभ ही नहीं, Rekha के लिए विनोद मेहरा भी थे बहुत खास, सजा लिए थे शादी के सपने

एक वक्त था जब विनोद मेहरा और रेखा टाॅप के स्टार्स थे। दोनों ने एक-दूसरे के साथ कई हिट फिल्में कीं। साथ काम करने के कारण एक समय ऐसा आया कि विनोद मेहरा, रेखा के प्यार में पागल हो गए थे। 1973 में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आए दिन मीडिया की सुर्खियों में रहती थी।

HIGHLIGHTS

  1. आज भी मशहूर है रेखा और अमिताभ के प्यार के किस्से।
  2. रेखा और विनोद मेहरा की शादी की अफवाहें भी उड़ी थी।
  3. एक्ट्रेस रेखा के बाद विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Rekha-Vinod Mehra Affair: बाॅलीवुड एक्ट्रेस रेखा एक खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। उस जमाने में रेखा टाॅप एक्ट्रेस मानी जाती थीं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है। रेखा और अमिताभ के प्यार के किस्से आज भी मशहूर है। लेकिन सिर्फ अमिताभ ही नहीं, रेखा की जिंदगी में एक्टर विनोद मेहरा भी थे। विनोद मेहरा उनके लिए काफी खास थे। उस समय उनके अफेयर के कई किस्से सामने आए थे। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे से शादी करने वाले थे।

 
 

naidunia_image

 

आज हम आपको रेखा और विनोद मेहरा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। जिन्हें बाॅलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था।

naidunia_image

 

 

विनोद और रेखा के अफेयर की खबरें

 
 

विनोद मेहरा ने अपने दौर की सभी बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया था। लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में रेखा के साथ की। कई फिल्मों में साथ काम करने के कारण दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे।

 

naidunia_image

लेकिन उनकी शादी नहीं हो पाई। उस समय दोनों की शादी की अफवाहें भी उड़ने लगी थी। विनोद ने रेखा से सच्ची मोहब्बत की थी। रेखा के बाद उन्होंने तीन शादियां की थीं।

naidunia_image

 

 

रेखा के बाद विनोद ने की तीन शादियां

 

विनोद मेहरा की पहली शादी उनकी मां की पसंद से 1974 में मीना से की थी, लेकिन 1978 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद विनोद ने बिंदिया गोस्वामी से शादी रचाई, लेकिन इनकी यह शादी भी ज्यादा दिन चल नहीं पाई। इसके बाद विनोद मेहरा की मुलाकात किरण से हुई।

naidunia_image

 

किरण और विनोद मेहरा ने 1987 में शादी रचाई। इस शादी से दोनों के दो बच्चे भी हुए। ये दोनों फिल्मी लाइन से जुड़े हुए हैं। 80 के दशक में विनोद मेहरा प्रोड्यूसर बन गए थे। 30 अक्टूबर साल 1990 को दिल का दौरा पड़ने से विनोद मेहरा का निधन हो गया था।

 

naidunia_image

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button