Aaj Ka Rashifal 04 July 2024: मेष-तुला राशि के जातक स्वास्थ्य का रखें ध्यान, मिथुन राशि वालों का बढ़ेगा सम्मान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 04 July 2024: वृषभ राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। कन्या राशि वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज (गुरुवार) मेष से लेकर मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल।
HIGHLIGHTS
- कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा।
- सिंह राशि वालों के कार्य में बाधा आ सकती है।
- वृश्चिक राशि के जातक कोई नया आज काम न करें।
धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 04 July 2024: पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, आज का दिन (4 जुलाई 2024) सभी राशियों के लिए मिश्रित रहेगा। कुछ राशि के जातक बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। वहीं, कई राशिवालों का दिन मेहनत से भरा रहेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि के जातकों का दैनिक राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का दिन तनाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु आज सक्रिय होंगे। घर में आपसी मतभेद भी बढ़ सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का दिन नॉर्मल रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का दिन और स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। व्यापार में नया काम शुरू करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक से काफी धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशिवालों का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहा तनाव दूर होगा। व्यावसाय में लाभ होगा। किसी व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा काम हो सकता है। कार्यस्थल में मान-सम्मान में बढ़ेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक किसी विवाद में उलझ सकते हैं। आपके कार्य में बाधा आ सकती है। साथ ही स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग है। प्रॉपर्टी को लेकर घर में लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात पर अपने दोस्त या रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। व्यापार में हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी। किसी अपने का दुखद समाचार भी प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातक अपने हेल्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी कार्य के लिए शत्रुओं के सामने झुकना पड़ सकता है। नया काम करने का सोच रहे हैं तो परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को अपनों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकता है। कोई नया काम आज न करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को अस्पताल जाना पड़ सकता है। किसी राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो दिन उपयुक्त नहीं है। संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद होगा। मान-सम्मान में गिरावट होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया वाहन आज न खरीदें और न ही नया काम शुरू करें। मतभेद की स्थिति से खुद को दूर रखें। वाणी पर खासतौर पर संयम रखना होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आज पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति की सहायता से नया काम मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। आप अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। तबीयत में गिरावट महसूस करेंगे। काम में अवरोध होगा। व्यापार में उम्मीद से कम मुनाफा होगा।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’