Aaj Ka Rashifal 22 June 2024: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल"/>

Aaj Ka Rashifal 22 June 2024: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 June 2024: मेष राशि के जातकों को खुशखबरी मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। मिथुन राशि वालों के लिए दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानिए आज (शनिवार) का दैनिक राशिफल।

HIGHLIGHTS

  1. मेष राशि वालों के घर में सकारात्म माहौल रहेगा।
  2. कर्क राशि के जातकों को मान-सम्मान प्राप्त होगा।
  3. मीन राशि के व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 22 June 2024: पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, शनिवार (22 जून 2024) का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ राशिवालों को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातक मौसम का आनंद उठाएंगे। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल

 

मेष राशि

मेष राशिवालों का दिन अच्छा रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। अटके हुए कार्यों में सफलता अर्जित होगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपसी मतभेद दूर होकर सकारात्मकता महसूस करेंगे।

 

वृषभ राशि

इस राशि के जातक आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मौसमी बीमारी आपको डॉक्टर के पास जाने के लिए मजबूर कर सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम में रुकावट पैसा कर सकता है। साथी से झगड़ा हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन अत्यधिक बिजी रहेगा। थकावट महसूस करेंगे। व्यवसाय में परिवर्तन करना उचित नहीं रहेगा। रिलेशनशिप में माशूका से धोका मिल सकता है।

 

कर्क राशि

किसी बड़े कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है। जहां आपको बड़ा सम्मान और प्यार मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रकार के विवाद में ना पड़ें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी।

 

सिंह राशि

आज का दिन सिंह राशि वालों का खुशमिजाज रहेगा। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से राहत मिलेगी और मतभेद दूर होंगे।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज संभल कर रहें। कोई भी काम करने से पहले अच्छे से विचार करें। किसी के भी बातों में न आए। साथी का स्वास्थ्य बिगड़ने से मन अशांत रहेगा।

 

तुला राशि

आज नया वाहन खरीदने का मन बन सरता है। साथ में संपत्ति में निवेश करने में सफलता मिलेगी। किसी को पैसा उधार ना दें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। प्रियतम के साथ शाम को घूमने जा सकते हैं।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन राहत लेकर आएगा। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा।

 

धनु राशि

इस राशि के जातक आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कहीं से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।

 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उलझा रहेगा। किसी विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में आर्थिक गिरावट होगी। अपने लव पार्टनर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

 

कुंभ राशि

किसी पुराने विवाद में उलझ सकते हैं। किस कारण कानूनी शिंकजे का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

 

मीन राशि

व्यापार में लाभ का योग हैं। आज कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक स्रोत के नए दरवाजे खुलेंगे। परिवार के साथ छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है।

 

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button