Aaj Ka Rashifal June 17, 2024: वृषभ राशि वालों को आज मिलेगी गुड न्यूज, यहां जानिए अपना दैनिक भविष्यफल"/>

Aaj Ka Rashifal June 17, 2024: वृषभ राशि वालों को आज मिलेगी गुड न्यूज, यहां जानिए अपना दैनिक भविष्यफल

HIGHLIGHTS

  1. मिथुन: आज किसी को बड़ी धनराशि उधार ना दें।
  2. कर्क: आज यात्रा के योग बन रहें। सावधानी बरतें।
  3. सिंह: प्रॉपर्टी निवेश करेंगे। भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा।

मेष – आज का दिन सुखद और शानदार रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आपका रुका हुआ कोई पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में पदोन्नति मिलने का योग बन रहा है। आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। परिवार में आपसी सामंजस्य से देखने को मिलेगा।

 
 

वृषभ – आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज कुछ विशेष कार्य के लिए आपका चयन किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें।

मिथुन – आज व्यर्थ के कार्यों में उलझे रहेंगे, जिस कारण समय और धन व्यय होगा। आज किसी भी बात पर क्रोधित होना आपके लिए अच्छा नहीं। कुछ बातों को इग्नोर करना अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में पार्टनरशिप पर विचार करके ही कोई कार्य करें। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन ना करें।

कर्क – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। प्रशासनिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज कार्य क्षेत्र में अपने शत्रु वर्ग से काफी परेशान रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज स्थिति ठीक रहेगी।

सिंह – आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज परिवार में माता-पिता, भाई बंधु किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 

कन्या – आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। आज आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में भाई भतीजे से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।

तुला – आज के दिन कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। आज कार्य के चक्कर में बाहर की लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के हिसाब से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

 

वृश्चिक – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे रखने होंगे। वाणी पर संयम रखना आपके लिए अच्छा होगा। आज के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो पार्टनर के मन की बात शेयर ना करें।

धनु – आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

 

मकर – आज दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कुंभ – आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद मैं फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश व्यापार में ना करें।

 

मीन – आज मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर खानपान पर ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। नौकरी वर्ग में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button