Aaj Ka Rashifal 23 May 2024: परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है"/>

Aaj Ka Rashifal 23 May 2024: परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है

HIGHLIGHTS

  1. मेष – परेशानियों से भरा रहने वाला है आज का दिन।
  2. वृषभ – आज आप शारीरिक थकावट महसूस करेंगे।
  3. मिथुन- आज के दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है।

धर्म डेस्क, इंदौर। Aaj Ka Rashifal 23 May 2024: आज दिनांक 23 मई 2024, गुरुवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत वैशाख, मास पूर्णिमांत वैशाख, तिथि पूर्णिमा है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल।

 

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। अपने दैनिक कार्यों में अनावश्यक चर्चाओं से दूर रहें। पैसों को लेकर आज दोस्तों के साथ आपकी असहमति हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। परिवार में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। बिजनेस में आज आपको आर्थिक स्थिति से जूझना पड़ सकता है।

 
 

Aaj Ka Rashifal: वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

 

आज आप मौसम के अनुसार अपने शरीर में शारीरिक थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज का दिन धीमी गति से बीतेगा। कुछ विषयों पर सहकर्मियों द्वारा विवाद की संभावना है। पत्नी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

 

Aaj Ka Rashifal: मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

 

आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को आज लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। कुछ लोग सेहत को लेकर चिंतित रहते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

 

आज आप दैनिक कार्यों में काफी व्यस्त रह सकते हैं। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी महसूस हो सकती हैं। किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार में प्रियजनों के साथ समस्याओं के कारण बिजनेस में कुछ बड़े काम आपके हाथ से फिसल सकते हैं। संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

 

Aaj Ka Rashifal: सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

 

आज आप अत्यधिक व्यस्तता के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे। समय के साथ स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आज आप अपने दोस्त से पैसे उधार ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति के चलते कामकाज में अधिकारी आपका सहयोगी करेंगे। परिवार में कोई दुखद समाचार मिलेगा।

 

Aaj Ka Rashifal: कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी, बैंक आदि से बड़ी रकम उधार लेने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक में आप नया काम शुरू कर पाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। आपको अपनी पत्नी से सहयोग मिलेगा। यात्रा आदि पर जाना आज रद्द कर सकते हैं।

 

 

Aaj Ka Rashifal: तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ने से आप परेशान हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो सकती है। आपको व्यापार आदि में हानि का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति के मामले में आपको परिवार के सदस्यों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

Aaj Ka Rashifal: धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपकी बहस हो सकती है। आज आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी प्रियजन का दुखद समाचार मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

 

 

Aaj Ka Rashifal: मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। सहकर्मियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

 

Aaj Ka Rashifal: कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी को नौकरी मिल सकती है। आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा। परिवार में शुभ कार्य के योग बनेंगे। आज आपको मित्रों और परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal: मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कारोबार में गिरावट महसूस हो सकती है। परिवार में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button