Seema Haider: हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुईं सीमा हैदर, सचिन और चारों बच्चों के साथ फहराया राष्ट्रीय ध्वज

"/>

                                         Seema Haider: हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुईं सीमा हैदर, सचिन और चारों बच्चों के साथ फहराया राष्ट्रीय ध्वज

HighLights

  • सीमा हैदर ने नोएडा में फहराया तिरंगा
  • पूरी तरह देश भक्ति में रंगी नजर आईं
  • सीमा हैदर के बच्चे भी हुए शामिल

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) शुरू हो चुका है। इस बीच, पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) भी आजादी के रंग में रंग गई है।

सीमा हैदर ने रविवार को नोएडा में अपने प्रेमी सचिन और पाकिस्तान से साथ लाए गए चार बच्चों के साथ आजादी का पर्व मनाया। तिरंगे रंग की साड़ी पहने Seema Haider ने घर की छत पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। साथ में राष्ट्रगान भी गाया।

 

इस तरह Seema Haider ने जब हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लिया तो उसके चार बच्चे भी साथ थे। इस मौके पर सीमा के केस लड़ रहे वकील एपी सिंह भी मौजूद रहे।

पाकिस्तानी झंडे के साथ नजर आई अंजू

 

वहीं पाकिस्तान में जाकर अपने प्रेमी से निकाह रचाने वाली अंजू रविवार को पाकिस्तानी झंडे के साथ नजर आई। पाकिस्तान से जारी इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजू, उसका शौहर नसरुल्ला और कुछ अन्य लोग केक काट कर रहे हैं। इस टेबल पर पाकिस्तान का झंडा भी रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button