राजनीतिक गलियारों में जगमग हुई दिवाली

छत्तीसगढ़ में दिवाली का त्योहार जगमग रहा। राजनीति के दिग्गजों ने परिवार के साथ धूमधाम के साथ त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के कुरुदडीह गांव स्थित अपने पैतृक घर में दिवाली मनाई। वहीं आबकारी मंत्री कवासी लखमा सुकमा जिले के एक सीआरपीएफ कैंप में जवानों के बीच पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने अपने दरवाजे पर सुआ नृत्य देखा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार शाम दिवाली मनाने अपने गृह ग्राम कुरूदडीह पहुंचे। वहां उन्होंने परिवार जनों के साथ विधि- विधान से मां लक्ष्मी और कुलदेवता की पूजा अर्चना की। बाद में उन्होंने दीपदान किया। रात में गांव की महिलाओं ने सुआ नृत्य किया। मुख्यमंत्री उसे भी देखने पहुंचे। दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को भी सजाया गया था।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को कुछ इस तरह सजाया गया था।

उद्योग एवं आबकारी विभाग के मंत्री कवासी लखमा सोमवार को सुकमा की ग्राम पंचायत कोर्रा में सीआरपीएफ की दूसरी बटालियन के कैंप पहुंच गए। वहां उन्होंने अधिकारियों और जवानों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। मंत्री ने जवानों को संबाेधित भी किया। जवानों के साथ दिवाली मनाकर लखमा अपने घर पहुंचे।

मंत्री कवासी लखमा ने जवानों का मुंह मीठा कराया।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, ग्रामोद्योग मंत्री रुद्र कुमार गुरु, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने अपने आवास पर दिवाली का त्योहार मनाया।

विधायक विकास उपाध्याय ने गलियों में छोटे बच्चों को आतीशबाजी कराया।

विधायक ने गलियों में बच्चों के साथ मनाई दिवाली

संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम से विधायक विकास उपाध्याय ने शाम ब7 बजे अपने सरकारी निवास में पूजा-अर्चना की। उसके बाद अपने साथ पटाखों और मिठाई की पेटी लेकर क्षेत्र में निकल गए। विभिन्न वॉर्डों में जा कर वहां की गलियों में बच्चो, युवाओ के साथ पटाखे फोड़े। लोगों से मुलाकात की और त्यौहार मनाया।

बृजमोहन अग्रवाल और साथियों ने सिविल लाइन में धूमधाम से त्योहार मनाया।

बृजमोहन ने सड़क पर फोड़े पटाखे

विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने दोस्तों के साथ दीवाली का जश्न मनाया। भाजपा नेता ललित जैसिंघ और साथियों के साथ वे खुद हाथों में फुलझड़ी लेकर सड़क पर आये। सिविल लाइन क्षेत्र में उन्होंने पटाखे फोड़े और मिलने-जुलने वालों के साथ गप-शप की।

जोगी परिवार में यूं दिखी दिवाली की खुशी।

जोगी परिवार में यूं दिखी दिवाली की खुशी।

रेणु जाेगी ने बेटे-बहू के साथ जलाई फुलझड़ी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ. रेणु जोगी के आवास को दो साल बाद दिवाली पर सजाया गया था। उन्होंने बेटे अमित जाेगी, बहु ऋचा जाेगी और पोते साथ दिवाली का जश्न मनाया। हाथों से फुलझड़ी जलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button