छत्तीसगढ़

मानिकपुर और अमेरी जलाशय के कार्यों के लिए 6.40 करोड़ रुपये स्वीकृत

रायपुर, छत्तीसगढ़-शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखण्ड बरमकेला के अंतर्गत दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6 करोड़ 40 लाख 27 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में अमेरी जलाशय के जीर्णोद्धार तथा पिचींग एवं नहरों के सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 25 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण हो जाने पर योजना का रूपाकिंत सिंचाई क्षेत्र 91 हेक्टेयर में 72 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 46 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 137 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हो जाएगी।

विकासखण्ड बरमकेला में मानिकपुर जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 14 लाख 37 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर योजना का रूपांकित सिंचाई क्षेत्र 55 हेक्टेयर में 41 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 52 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 107 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button