देश

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है बवंडर? राज्यों में होगी झमाझम बारिश IMD का अपडेट

देश भर लगातार बदल रहे मौसम के बीच मौसम विभाग ने नॉर्थ ईस्ट के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर नॉर्थ ईस्ट में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बन रहा है. इसके वजह से असम और आसपास के पड़ोसी राज्यों में बारिश की संभावना है. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अगले 7 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर नागालैंड और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण 15-21 फरवरी तक पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ बर्फबारी होने की संभावना है.

फरवरी का महीना गुजर रहा है वैसे-वैसे देश भर में तापमान लगातार बढ़ रहा है. मगर, नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में 16 और 19 फरवरी को आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है. 19 फरवरी को असम और मेघालय में भी भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश हुई, जबकि अन्य भागों में भारी बारिश दर्ज की गई.

उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर नए पश्चिमी विक्षोभ के डेवलपमेंट हो रहा है. इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.साथ ही उत्तराखंड में भी 19-20 फरवरी को यही स्थिति रहेगी. 17 से 19 फरवरी तक राजस्थान में तथा 19-20 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. शनिवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे रबी फसल के किसान के चेहरे खिल उठे.

बताते चलें कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पारा लगातार चढ़ रहा है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में ठंड का असर कम हो रहा है. दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है, हालांकि पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश और बर्फबारी अभी भी जारी है. दूसरी ओर, पूर्वोत्तर राज्यों के कई इलाकों में बादल छाए रहने के कारण बारिश की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह और रात में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button