अपराधछत्तीसगढ़

प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

  • थाना पण्डरी क्षेत्रंातर्गत मोवा स्थित तालाब पास प्रतिबंधित सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपियों को।
  • एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
  • आरोपियों के कब्जे से कुल 140 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोड़िन किया गया है जप्त।
  • जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 25,000/- रूपये।
  • आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध क्रमांक 135/23 धारा 21(सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/सिरप की अवैध रूप से खरीदी-बिक्री एवं अवैध रूप से इस व्यवसाय में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर अवैध रूप से नशीली टेबलेट/सिरप के कारोबार की सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 20.04.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पण्डरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित तालाब पास दो व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप रखें है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक तलाश रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री मनोज धु्रव द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पण्डरी को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

 जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सलमान उस्मानी एवं मोह. वसीम निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित नशीली कोडिन सिरप रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी सलमान उस्मानी एवं मोह. वसीम को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 140 शीशी प्रतिबंधित कोडिन सिरप कीमती 25,000/- रूपये लगभग जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी में अपराध धारा 135/23 धारा 21(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी

  1. सलमान उस्मानी पिता स्व. शुभान उस्वामी उम्र 30 साल निवासी- संजय नगर निजामुददीन चौक थाना टिकरापारा रायपुर।
  2. मोहम्मद वसीम पिता स्व. मोहम्मद वकील उम्र 40 साल किराना दुकान निवासी- तालाब पार मोवा थाना पण्डरी रायपुर। कार्यवाही में निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी पण्डरी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि संतोष सिंह, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. संदीप सिंह, महिपाल सिंह ठाकुर, संतोष सिन्हा, प्रदीप साहू, अमित घृतलहरे तथा थाना पण्डरी से सउनि तुका राम साहू एवं आर. टोमन साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button