छत्तीसगढ़

नए साल पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब, सुबह से लंबी कतारें; दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल 2026 के पहले दिन मंदिरों में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। नए साल की मंगलकामना के लिए सुबह से ही मंदिरों में लोग पहुंच रहे हैं। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी है। वहीं रायपुर के काली माता मंदिर, मां महामाया, मां बंजारी, राम मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

बस्तर के दंतेश्वरी मंदिर में सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी है। नए साल में सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भक्त पूरे श्रद्धा भाव से माता के दर्शन कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।

बस्तर के पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़इधर, नए साल के जश्न को लेकर पर्यटन स्थलों पर भी जबरदस्त रौनक है। विश्व प्रसिद्ध चित्रकूट और तीरथगढ़ जलप्रपात समेत अन्य वॉटरफॉल्स में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है, ताकि नववर्ष का यह उत्सव पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button