Other News

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया ‘विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग’ पोस्टर का विमोचन

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार ऐसी प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसमें केवल युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग खिलाड़ी भी अपने-अपने वार्ड से हिस्सा ले सकेंगे। इससे समाज में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा और नई पीढ़ी को फिटनेस एवं अनुशासन का संदेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं सामाजिक समरसता को भी मजबूत करती हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चद्रवंशी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्री खिलेश्वर साहू सहित जनप्रतिनिधि, युवा, खिलाड़ी उपस्थित थे।

विजेताओं के लिए आकर्षक पुरूस्कार

प्रतियोगिता को और अधिक रोचक बनाने के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है। विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ-साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम ईनाम 1 लाख 11 हजार रूपए, दूसरा ईनाम 51 हजार और तीसरा ईनाम 31 हजार रूपए है।

क्षेत्र के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल

पोस्टर विमोचन के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने इस आयोजन के लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का अवसर पहली बार मिला है, जिससे क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button