छत्तीसगढ़

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, IMF की रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा, जापान होगा पीछे

भारत इस साल जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा. इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जापान की नॉमिनल जीडीपी वित्त वर्ष 26 में 4.186 ट्रिलियन डॉलर की रह जाएगी जबकि भारत की जीडीपी के बढ़कर 4.187 ट्रिलियन डॉलर होने की उम्मीद है.

पिछले साल भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था. इस वित्तीय वर्ष में अब इसके चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है. इसी तरह अगले तीन साल में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. 2028 तक भारत की जीडीपी बढ़कर 5.584 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है जबकि इस समय तक जर्मनी की जीडीपी केवल 5.251 ट्रिलियन डॉलर रह जाने का अनुमान जताया जा रहा है. भारत 2027 में ही 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा और इसकी जीडीपी 5.069 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button