देश

ID दिखाएं, तब मिलेगी सीट…! तत्काल टिकट बुकिंग का नया फॉर्मूला, बदला रेलवे का नियम

भारतीय रेलवे की ट्र्रेनो में सफर करते है और ऑनालइन टिकट बुकिंग करते है तो अब आप जान ले क्योकि अब 15 जुलाई के बाद से टिकट बुकिंग के नियमों के बड़ा बदलाव हो चुका है. अब रेलवे के ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए आपको आधार ओटीपी सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा इसके बिना आप तत्काल टिकट बुक नही कर पाएंगे.
रेलवे ने यात्रियों को तत्काल टिकट निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आसान कराने और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल टिकट बुकिंग कार्य में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं ताकि ये पता लग सके कि इस योजना का लाभ वास्तव में उस पैसेंजर को मिल रहा है.

यह नई व्यवस्था जिसको किया अनिवार्य
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 15 जुलाई 2025 से रेलवे के ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार ओटीपी सत्यापन अनिवार्य हो गया है. यात्री मोबाइल ओटीपी की सत्यापन के बिना तत्काल टिकट हासिल नहीं कर पाएंगे. नई व्यवस्था के तहत रेलवे की तत्काल टिकटें आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप या भारतीय रेलवे के पीआरएस काउंटर अथवा अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग के लिए तभी उपलब्ध होगी जब रेलवे आरक्षण सिस्टम द्वारा जेनरेटेड ओटीपी का प्रमाणीकरण होगा जो बुकिंग के समय उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर सिस्टम के माध्यम से भेजा जाएगा. तत्काल आरक्षण टिकट लेने वालों को अब आधार नंबर से जुड़े सिम वाला मोबाइल टिकट बुकिंग के दौरान अपने साथ रखना होगा.

ऐजेंट जान ले यह नया नियम
साथ ही रेल आरक्षण की शुरुआती समय में बल्क बुकिंग रोकने के लिए भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकटिंग एजेंट को बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वातानुकूलित श्रेणियों में यह प्रतिबंध सुबह 10 से 10:30 बजे तक और गैर-वातानुकूलित श्रेणियां के लिए सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक लागू होगा. रेल प्रशासन अनुरोध करता है कि सभी यात्री इन परिवर्तनों को ध्यान रखें तथा असुविधा से बचने के लिए अपने प्रोफाइल आधार नंबर के साथ जोड़ना सुनिश्चित करें.

Related Articles

Back to top button