छत्तीसगढ़

CM साय ने IGKV के स्टूडेंट्स को बांटी डिग्रियां

रायपुर। CM साय ने IGKV के स्टूडेंट्स को डिग्रियां बांटी। उन्होंने X पोस्ट में बताया, राज्यपाल रमेन डेका के साथ आज रायपुर स्थित कृषि महाविद्यालय के एकादश दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े गौरवपूर्ण अवसर का साक्षी बना। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे। यह समारोह केवल शैक्षणिक सफलता का उत्सव नहीं, बल्कि कृषि, अनुसंधान और नवाचार के माध्यम से प्रदेश और देश के भविष्य निर्माण के संकल्प का भी प्रतीक रहा। मुझे विश्वास है कि आज डिग्री प्राप्त करने वाले हमारे ये युवा आधुनिक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नई तकनीकों के साथ कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनेंगे। उनका ज्ञान और समर्पण किसानों की समृद्धि तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button