छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

अंबिकापुर, अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 24 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के केशवपुर निवासी ढोलू की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस बलिन्दर, तहसील अम्बिकापुर के घुटरपारा निवासी रोहित जायसवाल की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस कन्हैया प्रसाद जायसवाल, तहसील दरिमा के टपरकेला निवासी दिव्यांशी बखला की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस राम प्रसाद बखला, तहसील दरिमा के परसोडीखूर्द निवासी राकेश राव की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस गोमती राव, तहसील लखनपुर के लखनपुर निवासी ध्वनी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस कलावती एवं तहसील लखनपुर के पुहपुटरा निवासी शिवप्रसाद की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस आगिया बाई को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button