धमतरी.छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत धमतरी के रूद्री स्थित मिनी स्टेडियम में दो दिवसीय खण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आज से आगाज हुआ। दो दिन तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता के तहत आज पहले दिन कबड्डी और खो-खो के प्रतिभागियांे ने हिस्सा लेकर अपने जौहर दिखाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी विकासखण्ड के 12 जोन के 94 राजीव युवा मितान क्लब के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 55 टीम कबड्डी के और 65 टीम खो-खो के शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता बाबर, खूबलाल ध्रुव, जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती गूंजा साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Related Articles
PWD विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 56 कार्यपालन अभियंता किये गए इधर से उधर, आदेश जारी…
September 2, 2026
ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
May 9, 2025
BJP के नेता से 41 लाख रुपये की ठगी, खनिज निगम का अध्यक्ष बनाने का लालच देकर ले उड़े रकम
July 24, 2025
आईटीआई बेरला में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 23 को
February 22, 2023
Check Also
Close