छत्तीसगढ़

CM School Jatan Yojana से खिलवाड़, यहां एक आंधी में ही उड़ गई सरकारी स्कूल की टीन शेड

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना का मैदानी सच अगर देखना है, तो कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक में आसानी से देखा जा सकता है. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी स्कूल भवनों का हाल बेहाल है. स्थिति ये है बच्चों के लिए मरम्मत किए गए स्कूल भवन का शेड हवा के एक झोंके से ही उड़ गया. जबकि मरम्मत कार्य 2024 में पूरी की गई. बहरहाल घटना रात की है. इसलिए बच्चों को कोई नुकसान नहीं हुआ.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल
बता दें, पिछले कांग्रेस सरकार के शासनकाल में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत जर्जर स्कूलों का मरम्मत के लिए करोड़ों का बंदरबांट हुआ. ठेकेदार एवं अधिकारियों की मिली भगत अंदरूनी क्षेत्र में स्कूलों का हाल बुरा है. कई स्कूलों में केवल रंगाई पुताई कर राशि का आहरण कर लिया गया तो कहीं आधा अधूरा मरम्मत कार्य कर ठेकेदार गायब है. इस ओर जिम्मेदारों ने आंखें मूंद ली. कई स्कूलों भवनों का मरम्मत तो हुआ, लेकिन कहीं छत का प्लास्टर गिरने और कहीं पानी रिसाव, टूटे हुए खिड़की दरवाजे की शिकायतों के बाद रिपेयरिंग नहीं कराई गई और हालत की जस की तस है ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए.

स्कूल भवन का टीन शेड को अच्छी तरह हुक नहीं फंसाया गया और न ही पाइप को दीवार में ठीक से ढलाई कर फंसाया गया. न ही टीन शेड के ऊपर ईंट से जुड़वां कर दबाया गया, जिसके चलते हल्के से हवा में टीन शेड उड़ गए. हालांकि, रात के समय और स्कूल छुट्टी के कारण बच्चों को नुकसान नहीं हुआ.

आरईएस के एसडीओ का कहना है कि आरईएस विभाग के एसडीओ फरसगांव नंदकुमार नागवंशी से बात करने पर उन्होंने कहा कि हमने ठेकेदार से बात की और उन्होंने आपदा को दोषी ठहराया. उन्होंने ठेकेदार के बचत राशि से उक्त स्कूल की मरम्मत करवाने की बात कही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button