रायपुर पुलिस ने पकड़ी गांजे की खेप, 480 किलो गांजा जब्त, 2 गिरफ़्तार

रायपुर। राजधानी में पुलिस ने अवैध गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में बोरियों में भर कर नागपुर महाराष्ट्र में गांजा की डिलवरी देने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 480 किलो गांजा और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। जब्त गांजे की कीमत 24 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करों का नाम रंजन कुमार साहू कुंचडु ओडिशा और मिटठु पदयाली कोकोरोड ओडिशा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ट्रक में भरे गांजे की सप्लाई देने नागपुर महाराष्ट्र जा रहे है। सूचना के बाद नारकोटिक्स सेल और उरला थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उरला में 2 अंतरराष्ट्रीय तस्करों को धर दबोचा। ट्रक की तलाशी लेने पर 16 बोरियों में 480 किलोग्राम गांजा मिला। जब्त गांजे की कीमत करीब 24 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाही में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button