रायपुर: 80 किलो रंगोली से बनाई महापुरुषों की आकृति

रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शांति सरोवर में विशाल रंगोली सजाई गई है। यह रंगोली आम जनता के अवलोकन के लिए दिनभर आश्रम परिसर को खुला रखा गया है। क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने बताया कि 25 फीट बाई 20 फीट यानि पांच सौ वर्गफीट में रंगोली सजाई गई है। इस चित्ताकर्षक रंगोली में आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों को प्रदर्शित करते हुए देशभक्ति की भावना को उकेरा गया है। साथ ही आने वाले स्वर्णिम भारत की भी झलक दिखाई गई है।

इस भव्य रंगोली को बनाने में 80 किलो रंगोली का उपयोग किया गया है। इसे बनाने में तीन दिन और तीन रात का समय लगा है। तथा इसे ब्रह्माकुमार हितेंद्र देवागंन और ब्रह्माकुमारी बहनों ने आपस में मिलकर तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारी संस्थान और भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर नामक वर्ष भर चलाए जाने वाले अखिल भारतीय अभियान का शुभारम्भ विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इस अभियान को ब्रह्माकुमारीज संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की 53 वीं पुण्यतिथि पर लांच किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button