बिलासपुर: गाय का रेस्क्यू ऑपरेशन, डायल 112 के स्टॉफ ने बचाई जान

बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुमा के 50 फीट गहरे कुएं में गाय गिर गई। पुलिस की डायल 112 टीम ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। भारी मशक्कत करने के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद गांव वालों ने राहत की सांस ली। शनिवार की शाम चकरभाठा के डायल 112 के वाहन स्टाफ को सूचना मिली कि ग्राम गुमा के वार्ड नंबर 10 में स्थित सार्वजनिक कुएं के अंदर एक गाय अचानक गिर गई है।

बाहर निकलने के लिए जोर-जोर से चिल्ला रही है। सूचना मिलते की पुलिस टीम मदद के लिए तत्काल घटना स्थल पहुंची। गांव के कृष्णानंद मरावी और विष्णु ने रस्सी की व्यवस्था की। फिर दोनों रस्सी की मदद से कूएं के अंदर गए। दो घंटे तक भारी मशक्कत करने के बाद रस्सी की मदद से गाय को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली है। इस कार्य में आरक्षक राजेश श्रीवास, चालाक दुर्गेश साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button