बीजापुर के CAF कैंप पर नक्सलियों का हमला, मुठभेड़ में 4 जवान घायल, माओवादियों ने UBGL भी दागे

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने रविवार की रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने फोर्स के कैंप पर हमला कर दिया, जिससे 4 जवान घायल हुए हैं। माओवादियों ने छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स (CAF) के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा स्थित कैंप पर UBGL दागे और अंधाधुंध फायरिंग की है। घायल जवानों को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 2 जवानों को रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 11:00 बजे नक्सलियों ने कुटरु थाना क्षेत्र के दरभा स्थित सीएएफ कैंप में फायरिंग शुरू कर दी। जंगल की आड़ लेकर नक्सलियों ने कैंप पर दर्जनभर से अधिक UBGL भी दागे हैं। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब एक घंटे तक रुक-रुक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। सुरक्षा बल के जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली फरार हो गए।

जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे जवान  
इस गोलीबारी में सुरक्षा बल के 4 जवान घायल हो गए हैं, जिसमें 2 जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर किया गया है। वहीं 2 जवान का इलाज बीजापुर के जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद डीआरजी, सीएएफ व अर्धसैनिक बल के जवानों की एक टीम को सर्चिंग के लिए जंगल की ओर रवाना किया गया है। बीती रात की गोलीबारी से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि माओवादी बड़ी संख्या में आए थे। पुलिस के वरिष्ठ अफसर कैंप को निकले हैं। पुलिस जल्द ही मुठभेड़ को लेकर मीडिया को जानकारी देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button