छत्तीसगढ़ जांजगीर: नशे की लत ने ले ली महिला की जान

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में नशे की लत के चलते एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव रविवार सुबह कुएं में मिला। पुलिस ने उसके शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला कुएं के पास लगे बांस का सहारा लेकर गुड़ाखू (तंबाखू) घिस रही थी। इसी दौरान बांस टूट गया और वह कुएं में जा गिरी। जब देर शाम तक महिला नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने निकले। इस पर हादसे का पता चला।

जानकारी के मुताबिक, हसौद क्षेत्र के देवरीमठ निवासी भूरी बाई निराला (70) पत्नी स्व. हरि राम निराला शनिवार शाम गुड़ाखू लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने निकले, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच दुकान से पता चला कि वह गुड़ाखू लेकर चली गई थी। परिजन उसे तलाश करते हुए लौटने लगे तो कुएं के पास लगा बांस टूटा देख उन्होंने भूरी के उसमें गिरने की आशंका जताई।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन अंधेरा हो जाने और कुआं गहरा होने के कारण लौट गई। इसके बाद सुबह फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि घर के पास कुएं के किनारे लगे बांस का सहारा लेकर गुड़ाखू घिसने के दौरान बांस टूट गया होगा और वह गिर गई होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button