शहर के बजट में पहली बार ये होगा

रायपुर. 15 मार्च को होने वाली नगर निगम की सामान्य सभा में बजट पेश होगा और बड़ी घोषणाएं होंगी। निगम का बजट पहले से आधा होगा। इसमें आम लोगों से जुड़ी एक बड़ी योजना शुरू होने वाली है। आम तौर पर लोगों को छोटी-छोटी जरूरत जैसे काम वाली बाई, कापरेंटर, प्लंबर, एसी मैकेनिक, मेहंदी लगाने वाली, खाना बनाने वाली, दुल्हन श्रृंगार, होम डेकोरेटेर इत्यादि छोटे-बड़े कामों के लिए आम लोगों को भटकना पड़ता है। इन सारे लोगों को एक मिनट पर लोगों के लिए उपलब्ध कराने की एक बड़ी सुविधा नगर निगम शुरू करने जा रहा है। यह निगम 2022-23 की बजट घोषणाओं में बड़ी सुविधा होगी।

पहला सीएलसी जोन-4 में
पहला सिटी लाइवलीहुड सेंटर (सीएलसी) जोन-4 में शुरू किया जाएगा। फिर इसे सभी 10 जोन में लागू किया जाएगा। इन सेवाओं से जुड़े लोग जोन दफ्तर में अपना पंजीयन कराएंगे। जोन कार्यालयों में इसके लिए एक अलग ऑफिस होगा। जानकारी एप के माध्यम से आम लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button