भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में आज दोपहर रायपुर में 16 स्थानों पर होगा चक्का जाम

रायपुर. प्रदेश में भाजपा नेताओं की नक्सलियों द्वारा की गई हत्याओं के विरोध में प्रदेश भाजपा संगठन आज एक साथ प्रदेश के 400 मंडलों में चक्का जाम करेगा। इस आंदोलन में सभी बड़े नेता शामिल होंगे। डॉ. रमन सिंह, धरमलाल कौशिक से लेकर सभी बड़े नेताओं को अपने-अपने विधानसभा के मंडलों के आंदोलन में शामिल होने के लिए कहा गया है। रायपुर के 16 मंडलों में एक साथ 16 स्थानों पर चक्का जाम हाेगा। इसके लिए भी नेता तय किए गए हैं। इसी तरह से हर जिले में मंडलों के हिसाब से जिम्मा तय किया गया है।
रायपुर में चार विधानसभाओं 16 मंडलों के लिए नेताओं की जिम्मेदारी तय करने के साथ चक्का जाम का स्थान भी तय किया गया है। चक्का जाम दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तय किया जाएगा। रायपुर के सांसद सुनील सोनी रावणपुतला के पीछे रिंग रोड एक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत टाटीबंध चौक के चक्का जाम में नेतृत्व करेंगे। इसी के साथ पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी फाफाडीह चौक, संजय श्रीवास्तव तेलीबांधा, राजीव अग्रवाल भगत सिंह चौक शंकर नगर, केदारनाथ गुप्ता गुरुजी चौक देवेंद्र नगर, मोतीलाल साहू सुंदर नगर चौक, छगन लाल मूंदड़ा बूढ़ापारा चौक, किशोर महानंद केनाल रोड, पुरुषोत्तम देवांगन आमापारा चौक, ओंकार बैस तेलघानी नाका चौक, अशोक पांडेय खमतराई चौक, सुभाष तिवारी भनपुरी चौक, पूर्व विधायक नंदे साहू पचपेड़ी नाका चौक, लोकेश कावड़िया सड्ड चौक और सच्चिदानंद उपासने लालपुर ओवरब्रिज के पास होने वाले चक्का जाम का नेतृत्व करेंगे। हर मंडल से भारी संख्या में चक्का जाम में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को एकत्रित करके चक्का जाम स्थल पर ले जाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button