छत्तीसगढ़ के मिशन 2023 पर राष्ट्रीय कार्यसमिति में आज होगा मंथन

रायपुर. भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में आज छत्तीसगढ़ के मिशन 2023 पर भी मंथन होगा। कार्यसमिति के पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश भाजपा से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साय और नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल शामिल हुए। कार्यसमिति में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ कार्यसमिति के सदस्य भी बैठक में शामिल होंगे।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में मुख्य रूप से इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनेगी। बैठक के पहले दिन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में चुनाव को लेकर कोई बात नहीं हुई है। अब आज होने वाली कार्यसमिति में ही सबसे पहले विधानसभा चुनावों पर चर्चा होगी। चुनावी राज्यों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। यहां पर इस साल के अंत में चुनाव होेंगे। चुनाव को लेकर यहां पर क्या तैयारी चल रही है, प्रदेश संगठन इस समय क्या-क्या काम कर रहा है, इसकी जानकारी कार्यसमिति में रखी जाएगी। इसी के साथ राष्ट्रीय नेताओं से चुनाव के लिए मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यसमिति में प्रदेश के पदाधिकारियों के अलावा कार्यसमिति सदस्य सरोज पांडेय, लता उसेंडी और अजय चंद्राकर भी शामिल होंगे। एक और सदस्य विष्णुदेव साय स्वास्थ्य खराब होने के कारण बैठक में शामिल होने नहीं जा सके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button