छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन 17 जनवरी को, जानें किसे होगा फायदा- नुकसान

नई दिल्ली. शनिदेव 17 जनवरी को राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र मे शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि शनिदेव सिर्फ अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव शुभ फल भी देते हैं। शनिदेव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनिदेव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों को शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं शनिदेव के राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेंगे शुभ फल और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

वृष राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सान्निध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन परेशान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के प्रति सचेत रहें। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। कला या संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, परंतु अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। मन पर नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कारोबार में वृद्धि की गति बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button