हिमालय-कश्मीर से उत्तर भारत तक बर्फ से ढंके पहाड़

लगातार बर्फबारी से हिमालय, कश्मीर और लगे इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और झरने तक जम गए हैं। इसका असर हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में है और वहां भी काफी ठंड पड़ रही है। लेकिन छत्तीसगढ़ में अब भी ठंड नहीं लौटी है।

राजधानी रायपुर समेत मैदानी इलाकों में दोपहर का तापमान 31 डिग्री या ज्यादा हो गया है। इस वजह से यहां पंखे चलाने की नौबत है।छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से तापमान स्थिर बना हुआ है। ठंड लौटी है, लेकिन उतनी नहीं। आने वाले दो दिन तक हालात यही रहेंगे, यानी तापमान में तेज गिरावट नहीं आएगी।

इससे ठंड से राहत वाली स्थिति बनी रहेगी। लालपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में रायपुर के अलावा दुर्ग संभाग में ही तापमान में मामूली गिरावट आई है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में भी रात का तापमान कुछ कम हुआ है, लेकिन कहीं भी जमाव बिंदु वाली स्थिति नहीं है।

रविवार को सबसे ज्यादा तापमान बस्तर के बीजापुर में 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री डूमरबहार में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में भी आसमान साफ रहेगा, जिससे दिन में हल्की गर्मी लग सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button