मेयर व विधायक बोले- 15 साल में भाजपा ने वार्ड का विकास नहीं किया

कुदुदंड पार्षद उपचुनाव के मद्देनजर शनिवार को कांग्रेसी नेताओं ने अपनी प्रत्याशी अनीता कश्यप के पक्ष में माहौल बनाने के लिए वार्ड में रैली निकालकर जनसंपर्क अभियान चलाया। पैर में फ्रैक्चर होने व प्लास्टर बंधे होने के बावजूद विधायक शैलेष पांडेय प्रचार में पहुंचे। महापौर रामशरण यादव भी वहां पहुंचे। दोनों ने प्रचार के दौरान कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं, वार्ड में भी कांग्रेस का पार्षद होगा तो विकास को गति मिलेगी। भाजपा ने 15 साल में वार्ड का विकास नहीं किया। इस दौरान उनके साथ सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, महेश दुबे, राकेश शर्मा, जावेद मेमन और पूर्व महापौर वाणी राव ने भी प्रचार किया।

कार्यालय उद्घाटन कर पूर्व मंत्री बोले- पार्षदों को खोज रही जनता

विष्णु नगर पार्षद पद के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन के समर्थन में शनिवार को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर घर दस्तक दी। पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा है कि शहर का विकास भाजपा कर सकती है बस 1 साल और है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और शहर का विकास भाजपा ही करेगी। पूर्व मंत्री ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते कांग्रेस पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि वार्डों की जनता कांग्रेस पार्षदों को खोज रही है। विकास कार्य नहीं करवा पाने के कारण लोगों में कांग्रेस के नेतृत्ववाली सरकार, परिषद के प्रति गहरी नाराजगी है। चुनाव प्रचार में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ,चुनाव प्रभारी अमरजीत सिंह दुआ,सहदेव कश्यप, अजीत भोगल, श्रद्धा जैन,रोहित मिश्रा, कमल जैन,जमुना बाई सीमा पाण्डेय,शैलेन्द्र यादव,विष्णु कौशिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button