छत्तीसगढ़ के 2 पूर्व ब्यूरोक्रेट NDTV के डायरेक्टर बने

अदाणी ग्रुप ने NDTV के बोर्ड में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव सुनील कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन सिंह को शामिल किया है। NDTV बोर्ड में सुनील कुमार और अमन सिंह को नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया गया है।

सुनील कुमार 2012 से लेकर 2014 तक छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव थे, और सुनील कुमार 1979 बैच के IAS अधिकारी हैं। अमन सिंह अभी अदाणी समूह के कार्पोरेट ब्रांड कस्टोडियन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बता दे कि अदाणी ग्रुप ने मीडिया कंपनी NDTV का 2022 में अधिग्रहण किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button