छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ ओलंपिक संभाग स्तरीय में पुरुष 40 से अधिक आयु वर्ग में रायपुर जिला (ब्लाक धरसींवा) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की

   छत्तीसगढ़ ओलम्पिक खेलों का  संभाग स्तरीय आयोजन सुभाष स्टेडियम रायपुर में हुआ जिसमें रायपुर जिला धरसींवा ब्लाक की टीम ने पुरूष  आयु वर्ग 40 से अधिक में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की,ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है सभी खिलाड़ियों  ने खेलबो जितबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के नारों के साथ जीत का जश्न मनाया व छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेलों के आयोजन के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का सभी खिलाड़ियों ने धन्यवाद देकर इस सराहनीय पहल का खूब सराहना किये साथ ही धरसींवा विधानसभा के विधायक माननीया श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा जी का भी सभी ने धन्यवाद दिया जिन्होंने क्षेत्रीय युवाओं सहित सभी को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने सदैव प्रयासरत रहती है 


माननीया विधायक महोदया जी ने जीत की बधाई देकर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही ब्लाक कांग्रेस कमेटी माननीय श्री दुर्गेश वर्मा जी ने भी जीत की बधाई दे सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया,इस अवसर पर ग्राम के ग्राम पंचायत तेन्दुआ राजीव युवा मितान क्लब  व श्री छगनु राम साहू सरपंच ग्राम तेन्दुआ,श्री छन्नू लाल साहू,श्री कैलाश साहू ,श्री दिनेश साहू,श्री रामगुलाब साहू,श्री विद्याभूषण साहू,श्री कृपालु राम साहू,श्री दानी राम साहू,श्री घनश्याम साहू जी सहित राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button