शादीशुदा युवक ने गर्लफ्रेंड के साथ लगाई फांसी

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल सुसाइड का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। रात में दोनों घर से निकल गए थे। दूसरे दिन रेलवे की नर्सरी में एक पेड़ में फंदे से लटकते हुए दोनों की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि, युवक की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। जिस लड़की के साथ उसने फांसी लगाई है उसके साथ प्रेम प्रसंग का मामला कई महीनों से चल रहा था। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम हरविंदर (22) है। युवक जगदलपुर के गुंडाधुर वार्ड का रहने वाला था। वह मोटर मैकेनिक का काम करता था। हरविंदर का नयामुंडा की रहने वाली युवती प्रीति (23) के साथ पिछले कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति भी किसी शोरूम में काम करती थी। बताया जा रहा है कि, इसी बीच युवक की किसी दूसरी लड़की के साथ शादी हो गई थी। शादी को महज 6 महीने ही हुए थे लेकिन, युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बातचीत बंद नहीं की थी।

एक ही पेड़ पर 2 फंदे से लटका मिला शव।

एक ही पेड़ पर 2 फंदे से लटका मिला शव।

वहीं मंगलवार की रात दोनों अपने घर से कहीं निकल गए थे। जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजन दोनों को खोजने के लिए निकले। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। दूसरे दिन यानी बुधवार की सुबह ग्रामीण लकड़ी लेने के लिए नर्सरी की तरफ गए हुए थे। इसी बीच उनकी नजर फांसी के फंदे पर लटकती हुई दो लाश पर पड़ी। जिसकी जानकारी फौरन पुलिस को दी गई।

बोधघाट थाना प्राभारी लालजी सिन्हा ने बताया कि, जैसे ही इस बात की जानकारी मिली फौरन जवानों को मौके के लिए भेजा गया था। दोनों के शव को फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवाया गया। परिजनों ने दोनों की शिनाख्त हरविंदर और प्रीति के रूप में की। दोनों का कई महीनों से अफेयर चल रहा था। फिलहाल इन्होंने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।

शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर युवती ने लगाया था रेप का आरोप, फिर फंदे पर लटके मिले दोनों

एक महीने पहले दुर्ग जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार को ही युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली। कोहका निवासी तापशी बाइन (32 ) का अफरोज खान (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। इस बीच दोनों शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले।

उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे

कुछ महीने पहले धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। फिर एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली।

गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया था।

3 महीने पहले बालोद जिले में ही प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दोनों घर से निकले थे। इसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला। अगले दिन दोनों की मौत की खबर सामने आई। बताया गया था कि दोनों के घरवाले मिलने-जुलने का विरोध करते थे। इस बात से भी दोनों परेशान थे।

बोईरडीह निवासी राजेश कुमार निषाद (20) का पास के ही गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था। दोनों आपस में काफी बातचीत भी किया करते थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को भी इस बात की जानकारी थी, लेकिन वह विरोध करते थे। लड़की के घरवालों ने कहा था कि जब तक बालिग नहीं हो जाती, तब तक इस बारे में विचार भी नहीं किया जा सकता है। वो लड़के से बातचीत करने से मना करते थे।

सालभर पहले गरियाबंद जिले में एक हफ्ते से लापता प्रेमी जोड़े ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। दोनों के धड़ पेड़ पर लटके हुए मिले, जबकि शरीर का बाकी हिस्सा सड़कर जमीन पर गिरा मिला। मामला छूरा थाना क्षेत्र के जतमई जंगल का है।

पुलिस ने युवक का नाम मिथलेश (26) और युवती का नाम दामिनी (21) बताया है। दोनों ही पिछले एक सप्ताह से लापता थे। प्रेमी जोड़ा जंगल के पास स्थित करकरा गांव का रहने वाला था। पुलिस अब तक इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर ही जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने करीब एक हफ्ते पहले ही फांसी लगा ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button