महिला ने की 9 लाख की ठगी, आईजी से शिकायत

बिलासपुर। राजेंद्र नगर में रहने वाली महिला ने पड़ोस में रहने वाली गृहणी को दूसरे की जमीन दिखाकर नौ लाख 50 हजार रूपए की धोखाधड़ी कर ली। धोखाधड़ी की जानकारी होने के बाद पीड़ित ने अपने स्र्पये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। महिला ने इसकी शिकायत आइजी कार्यालय में जनदर्शन के दौरान की। आइजी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहने वाली अनुराधा शर्मा गृहणी हैं।

उन्होंने मंगलवार को आइजी रतनलाल डांगी के समक्ष जनदर्शन में उपस्थित होकर धोखाधड़ी की शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाल किरण गुप्ता से जान पहचान है। इसका फायदा उठाते हुए किरण ने उन्हें बताया कि रतनपुर क्षेत्र के कर्रा में उनकी पैतृक भूमि है। स्र्पये की जरूरत होने पर किरण जमीन बेचने की बात कही। इस पर भरोसा करते हुए अनुराधा और उनके पति राकेश शर्मा जमीन देखकर नौ लाख स्र्पये में जमीन का सौदा कर लिया। सौदे के दौरान उन्होंने किरण को सात लाख स्र्पये दिए। बाद में उसने अलग-अलग बहानों से दो लाख 50 हजार स्र्पये और ले लिए।

सौदे के मुताबिक दो माह में रजिस्ट्री नहीं होने पर उन्होंने किरण को जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। इस पर वह टालमटोल करने लगी। धोखाधड़ी की आशंका पर उन्होंने राजस्व कार्यालय से जमीन के दस्तावेज निकलवाए। इसमें जमीन किसी और महिला के नाम पर थी। उन्होंने इसकी जानकारी किरण को देकर पूछताछ की। इस पर वह अनुराधा को गुमराह करने लगी। स्र्पये वापस मांगने पर वह अनुराधा को जान से मारने की धमकी देने लगी। शिकायत पर जांच के बाद सिविल लाइन ने किरण गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का जुर्म दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button