रानी विभा देवी इलाहाबाद पहुंच राजा स्व देवव्रत सिंह का विधिवत की पिंडदान एवँ वार्षिक श्राद्ध का कार्यक्रम

रायपुर / खैरागढ़. रियासत के राजा एवँ विधायक व पुर्व सांसद स्वर्गीय राजा देवव्रत सिंह के प्रथम पुण्यतिथि में उनके धर्म पत्नि रानी विभा देवी सिंह के द्वारा आज विधिवत पिंडदान एवं वार्षिक श्राद्ध का कार्यक्रम इलाहाबाद में संपन्न कराई और परमपिता परमात्मा व ईश्वर से स्व राजा साहब की आत्मा को शांति प्रदान करने स्तुति की , कांग्रेस नेता दास जी ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया कि स्व राजा साहब की कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता और ना ही उनका स्थान कोई ले सकता है ऐसा एक भी दिन एक क्षण नहीं बीता होगा जो खैरागढ़ क्षेत्र की जनता ने उन्हें याद ना किया हो , स्व राजा साहब एक कर्मठ नेता व प्रखर प्रवक्ता थे वे जन जन के लोकप्रिय नेता थे व सभी के दिलो में राज करते थे।

ऐसे महान वीर सपूत का आज इलाहाबाद में उनके धर्म पत्नि रानी विभा देवी जी ने पिंडदान कर वार्षिक श्राद्ध का कार्यक्रम सम्पन्न कराये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button