अगले साल की छुटि्टयों का कैलेंडर जारी

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को अगले साल 25 दिन की सामान्य त्यौहारी छुट्‌टी मिलेगी। सामान्य अवकाश की सूची में केवल दिवाली, छठ पूजा और कबीर जयंती का त्यौहार रविवार को पड़ रहा है। इसकी वजह से कर्मचारियों को तीन छुटि्टयां कामकाजी दिन में नहीं मिल पा रही हैं। वहीं चार पर्व शनिवार को पड़ रहे हैं। प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में शनिवार को भी छुट्‌टी रहती है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2023 के लिए सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाश की अधिसूचना प्रकाशित की है। इसके मुताबिक 17 दिन सार्वजनिक अवकाश के तौर पर दिये गये हैं। इसमें एक अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी केवल बैंक और कोषालय कर्मियों के लिए होगी। सभी सरकारी कार्यालयों और सरकारी संस्थाओं के लिए सामान्य अवकाश की संख्या 25 है। इसकी शुरुआत 6 जनवरी से छेरछेरा के त्यौहार से हो रही है। अवकाशों की सूची में शामिल महाशिवरात्रि, भक्त माता कर्मा जयंती, ईद-उल-फितर और मोहर्रम शनिवार को पड़ रहे हैं। वहीं कबीर जयंती, दीपावली और छठ पूजा रविवार को पड़ रहे हैं। यानी इन त्यौहारों पर पहले से छुट्‌टी होने की वजह से अलग से अवकाश नहीं मिलेगा। ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल 12 अवसरों को रविवार पड़ रहा है। वहीं छह अवसर शनिवार की साप्ताहिक छुटि्टयों में हैं। ऐच्छिक अवकाश की संख्या 39 बताई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button