मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, चिटफंड कंपनियों की अन्य प्रदेशों में संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करें।

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की जुआ सट्टा, ऑनलाइन सट्टा पर सख्ती से कार्रवाई करें। अनूसूचित जाति, जनजाति के विरुद्ध अपराधों पर पीड़ित को सहायता राशि शीघ्रता से उपलब्ध कराएं। चाकूबाजी की घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करें। ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी ना हों। जीरो टॉलरेंस अपनाएं। विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करें। एसपी स्वयं रात्रि गश्त में निकलें। महिलाओ के विरुद्ध अपराधों को रोकने महिला गश्त पीसीआर वाहन शीघ्र शुरू होंगे।

एक नजर में मुख्य बिंदु

डीजीपी अशोक जुनेजा चिटफंड कंपनियों पर की गई कार्रवाई की दे रहे जानकारी।
मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है निवेशकों को चिटफण्ड राशि की वापसी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जतायी नाराजगी।
चिटफंड कंपनियों पर तेजी से करें कार्रवाई।
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, चिटफंड कंपनियों की अन्य प्रदेशों में संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करें।
कोर्ट के माध्यम से शीघ्र कुर्की कराएं।
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु की गई कार्रवाई एमएम की मुख्यमंत्री कर रहे समीक्षा।
महिला एवं बच्चों से सम्बंधित अपराधों पर सख्त कार्रवाई करें।
चाकूबाजी की घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करें।
ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी ना हों।
जीरो टॉलरेंस अपनाएं।
विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करें।
एसपी स्वयं रात्रि गश्त में निकलें।
महिलाओ के विरुद्ध अपराधों को रोकने महिला गश्त पीसीआर वाहन शीघ्र शुरू होंगे।
ऑनलाईन जुआ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
जुआ सट्टा, ऑनलाइन सट्टा पर सख्ती से कार्रवाई करें।
प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने अधिकारी सजग रहकर कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button