मां दुर्गा के दर्शन के लिए जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू पहुंचे विभिन्न पंडालों में

मंदिरो में हो रहे कीर्तन और विभिन्न कार्यक्रम

मां दुर्गा के दर्शन के लिए जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू पहुंचे विभिन्न पंडालों में

मुंगेली 04 अक्टूबर 2022//जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने नवरात्र के मौक़े पर विकास खण्ड लोरमी के ग्राम रहंगी, कोतरी, अखरार सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों के सुख, शांति और समृद्धि व ख़ुशहाली की कामना की।
सोमवार को नवरात्रि का दुर्गा अष्टमी पर जिले के विभिन्न जगहों व मंदिरों में भंडारा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बीते दो वर्ष से कोरोना के कारण नवरात्र में सामूहिक आयोजन नहीं हो पा रहे थे। लेकिन इस वर्ष प्रशासन ने कोई भी नियम जारी नहीं किया था । यहीं कारण था कि पर्व में कोरोना का डर नहीं दिखा। लोग उत्साह से यह पर्व मना रहे है। इसके अलावा जिले ग्रामीण अंचल में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को शहर के विभिन्न दुर्गा पंडाल में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ।
इसके अलावा महिलाएं अपने घरों से कन्याओं के लिए भोजन बनाकर श्रद्धा से कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। दुर्गोत्सव समिति द्वारा पूजन-हवन बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण किए। प्रसाद में खीर-पूड़ी, सब्जी का वितरण किया गया है। नगर के सभी मां दुर्गा पंडाल व देवी मंदिर में महाष्टमी की पूजन-हवन किया गया है। नवरात्रि पर्व में प्रथम दिवस से लोग श्रद्धा-भक्ति भाव से माता की सेवा में लगे हुए थे।
मंदिर में हो रहे कीर्तन और विभिन्न कार्यक्रम : क्षेत्र के मंदिरों पर सुंदरकांड पाठ, रामायणपाठ, भजन कीर्तन, हवन, पूजा आदि किया जा रहा है। मंदिरों में मूर्तियों का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। प्रतिदिन महिला कीर्तन किया जा रहा है। सोमवार को दुर्गा अष्टमी पर महिला मंडल की ओर से कीर्तन किया गया। वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा। जहां श्रद्धालु दिनभर दर्शन के लिए उमड़ रहे है। प्रतिदिन सुबह और शाम आरती की जा रही है। अष्टमी पर्व पर मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button