सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति अजगरबहार में भव्य पंडालो मे सजा माँ दुर्गे भगवती साँचे दरबार

कोरबा:- कोरबा जिला मुख्यालय के नवीन तहसील अजगरबहार में नवरात्र दुर्गोत्सव पर्व श्रद्धा भक्ति एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पंडालों में मां भगवती के विविध रूप की पूजा अर्चना हो रही है। जिससे सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया है।

ग्राम पंचायत अजगरबहार में सांस्कृतिक मंच में विगत कई दशक से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होते आ रही है। यहाँ अजगरबहार में कोरोना कॉल के समय के दो साल के बाद में पुनः सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के द्वारा मां दुर्गे की भव्य प्रतिमा स्थापित किया गया है।

दुर्गा माँ के स्थलों पर मां दुर्गा के साथ महालक्ष्मी, सरस्वती, गणेश और कार्तिकेय की भी पूजा अर्चना की जा रही है। प्रतिदिन प्रातः और शाम विशेषकर सायंकाल आरती के समय भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। माता के जस गीत, जगराता के अलावा भजन, कीर्तन के कार्यक्रम भी पारंपरिक वाद्य यंत्रों मांदर की थाप पर देर रात तक चल रहे हैं। वही मनोरंजक, धार्मिक ,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ आरंभ हुआ गरबा डांडिया रास नृत्य देर रात तक एक घंटा होते हैं, जिसमें युवतियों और महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। समाज के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में गरबा नृत्य का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। बच्चों एवं महिलाओं के द्वारा डांडिया का आयोजन किया जाता रहा है ,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button