पत्नी ने वंश चलाने के लिए कर दी सारी हदें पार पति का दूसरी महिला से जबर्दस्ती करा दिया शादी फिर….

आगरा। शादी के बाद हर दंपति और परिजनों की इच्छा संतान की होती है। बुजुग भी अपने नाती-पोते देखने की बड़ी चाह रखते है। शादी के बाद संतान का एक अलग ही महत्व होता है। वंश बढ़ाने के लिए बच्चे का होना बहुत जरूरी है। लेकिन संतान के लिए कोई इंसान कितनी हद तक गिर सकता है इसका अंदाजा ताजनगरी में देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अजब-जब मामला सामने आया है। यहां वंश बढ़ाने के लिए एक महिला इस हद तक गिर गई कि संतान के लिए उसने पैसों से पति का सौदा कर दिया। दरअसल, शादी के कई साल बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी ने वंश चलाने के लिए पति की दूसरी शादी करा दी।

जिसके बाद जैसे ही नई दुल्हन और दूसरी पत्नी ससुराल पहुंची तो राज का खुलासा हुआ। यहां पहुंचकर उसे पता चला कि पति पहले से ही शादीशुदा है।
नई दुल्हन की पैरों तले खिसकी जमीन मुकदमा जयपुरिया सनराइज ग्रीन, बरौली अहीर निवासी रीना ने लिखाया है। रीना का मायका ग्राम सुल्तानपुर, हाथरस में है। उसकी शादी अंकुर यादव से चार जुलाई 2022 को हुई है। रीना ने पुलिस को बताया कि जब वह ससुराल आई तो पता चला कि अंकुर पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी का नाम विनीता है। विनीता का मायका अड़पुरा, इटावा में है। लंबे समय से उसका इलाज चल रहा है। संतान पैदा नहीं हो रही है। इस जानकारी ने उसके होश उड़ा दिए। इस साजिश में अंकुर के घरवाले शामिल नहीं थे। विनीता और अंकुर ने ही योजना बनाई थी। विनीता के मायकेवालों की इसमें सहमति थी। पति के पहले से शादीशुदा होने पर विरोध जताया।
पहली पत्नी ने रखी ये शर्त
इस पर विनीता ने उसे धमकाया। इतना ही नहीं पहली पत्नी ने अपने मायके से दो पुलिसकर्मी रिश्तेदार सहित कई लोगों को बुला कर नई दुल्हन को डराया-धमकाया। पहली पत्नी दूसरी पत्नी को प्रलोभन भी दे रही है कि बच्चा पैदा होने पर दस लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही शर्त रख दी है कि पति को छोड़ना होगा। संतान पैदा होने के बाद वह अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकती है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में धोखाधड़ी और पहले से विवाहित होते हुए शादी करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में पीड़ित महिला ने कई लोगों को आरोपी ठहराया। सभी पर लगे आरोपों के बाद पुलिस सभी लोगों से पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button