रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में वर्षा के आसार, गर्मी व उमस से मिलेगी राहत

रायपुर.   लगभग सप्ताह भर के सूखे के बाद गुरुवार से झमाझम वर्षा की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है। वर्षा न होने से तापमान लगातार चढ़ते जा रहा है। दिन की तेज धूप और उमस ने लोगो को परेशान कर रखा था। मौसम में परिवर्तन के साथ ही गर्मी-उमस से मुक्ति मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलेगा और रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे। साथ ही रात के समय वर्षा के भी आसार बने हुए है। एक जून से लेकर 24 अगस्त तक प्रदेश में 980.8 मिमी वर्षा हुई। यह सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक है। बीजापुर में सर्वाधिक 2053.8 मिमी वर्षा हुई।

जबकि सरगुजा में सबसे कम 44.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। इस प्रकार प्रदेश में एक जिले में अति भारी वर्षा, 16 जिलों में अधिक वर्षा, पांच जिलों में सामान्य वर्षा और पांच जिलों में कम वर्षा हुई है। पिछले दिनों हुई वर्षा के कारण ही प्रदेश में अभी की स्थिति में मानसून की स्थिति में सुधार आया है।

बुधवार सुबह से रायपुर सहित प्रदेश में मौसम सामान्य रहा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। देर शाम रायपुर सहित कुछ क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला और तेज वर्षा भी हुई। इसके चलते उमस से भी राहत मिली। बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी कुरुद में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन क्षेत्रों में हुई हल्की वर्षा

वाड्रफनगर-दलदुला में तीन-तीन सेमी वर्षा हुई। इन क्षेत्रों के साथ प्रदेश के विभिन्न् क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

आज से होगी वर्षा

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न् क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button