कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की मौत, कुछ दिन बाद होने वाला था डिलीवरी

जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। परिजनों ने महिला को मेकाज (मेडिकल कॉलेज जगदलपुर) में भर्ती करवाया था। जहां, कोविड टेस्ट में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजनों ने बताया कि महिला 9 महीने की गर्भवती थी। कुछ दिन में ही महिला की डिलीवरी होने वाली थी। लेकिन कोरोना के चलते मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा में महिला रहती थी। महज सालभर पहले ही महिला की शादी हुई थी। 4 फरवरी को महिला को अचानक झटके आने लगे थे। जिसे मेकाज के गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया था। वहीं RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को 4 फरवरी की दोपहर कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर, कोविड नियमों का पालन करते हुए अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button