आकस्मिक मृत्यु हेतु मुआवजा राशि जारी

कोण्डागांव,  दुर्घटना एवं अकाल मृत्यु होने पर शासन द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक राशि दिए जाने का प्रावधान है इसी प्रकार के 05 प्रकरण में 20 लाख की राशि मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को वितरित की गई। जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं के कारण सहायता एवं अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें दिनांक 20 जून 2021 को देवेन्द्र बघेल पिता घनश्याम बघेल उम्र 11/2 वर्ष ग्राम दहिकोंगा तहसील कोण्डागांव, दिनांक 21 मार्च 2021 को रतोनी पिता जुगुल उम्र 21 वर्ष ग्राम पाला तहसील कोण्डगाांव की मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी तथा दिनांक 01 जून 2022 गागरीबाई पति स्व. श्री गडरू उम्र 59 वर्ष ग्राम कलगांव तहसील बड़ेराजपुर, दिनांक 05 अप्रैल 2022 प्रियंका पिता स्व. श्री मनसूराम उम्र 06 वर्ष ग्राम आंवरी तहसील केशकाल एवं दिनांक 06 दिसंबर 2022 को जेठूराम पिता धनंजय उम्र 36 वर्ष ग्राम बम्हनी तहसील कोण्डागांव जिला कोण्डागांव की मृत्यु सर्पदंश हुई थी। इस संबंध में उनके पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। सहायता राशि चेक, बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से संबंधित को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोण्डागांव के समक्ष प्रदान किया जायेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button