छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

ममता शर्मसार : नाली में मिला 7 माह का भ्रूण, निजी अस्पताल के पास फेंके जाने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

अभनपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के गोबरा नवापारा से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में एक भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाली में भ्रूण पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल भ्रूण नाली में कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसका हाथ है, इसका पता लगाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में गर्भपात के बाद भ्रूण को फेंके जाने की बात सामने आई है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस आसपास के अस्पतालों की जानकारी जुटाने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि भ्रूण को यहां फेंकने वाले की पहचान की जा सके। वहीं निजी अस्पताल के सामने भ्रूण मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button