छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

BREAKING: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐलान

रायपुर – छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर है। प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष के तहत धान खरीदी की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी की तारीख का ऐलान किया है। धान खरीदी की तारीख सामने आने के बाद अब किसानों की निगाहें खरीदी प्रक्रिया पर टिकी हैं। प्रदेश में धान खरीदी को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जारी हैं। वहीं,खेतों में धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई इलाकों में किसानों ने फसल की कटाई भी शुरू कर दी है।

धान खरीदी छत्तीसगढ़ की कृषि व्यवस्था का अहम हिस्सा है। ऐसे में खरीदी केंद्रों की व्यवस्था, किसानों के पंजीयन, धान के भंडारण और खरीदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। अब 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के साथ ही प्रदेश में खरीफ सीजन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। किसानों को उम्मीद है कि खरीदी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी होंगी, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button